कर्वी: बनकट रोड काशीराम नगर में नाली न बनी होने पर जल भराव की समस्या से मोहल्ले वासी परेशान #jansamasya
कर्वी के बनकट रोड काशीराम नगर में नालियां न बनी होने से जल भराव की समस्या से मोहल्ले वाशी परेशान है। मोहल्ले वासियों ने आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे मीडिया से जानकारी दी है, और बताया कि उनके द्वारा नगर के सभासद और नगर पालिका में जल भराव की समस्या से कई बार अवगत कराया गया है, पर आज तक नगर पालिका द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।