गुमला: 8 साल से लापता युवती की तलाश जारी, सूचना देने वाले को ₹2 लाख का इनाम
Gumla, Gumla | Apr 28, 2026 जिले के खोरा जामटोली गांव की रहने वाली संजीता कुमारी पिछले आठ वर्षों से लापता है और उसकी तलाश में गुमला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। संजीता अगस्त 2018 में लापता हुई थी। उस समय उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी जो अब लगभग 21 वर्ष हो चुकी है। युवती की सूचना देने पर 2 लाख का इनाम पुलिस विभाग की ओर से रखा गया है।