फारबिसगंज: फारबिसगंज के जोगबनी में 3.26 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का विधायक ने किया शिलान्यास
फारबिसगंज के जोगबनी में 3.26 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा. फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने मंगलवार संध्या पांच बजे पुल का एक समारोह में शिलान्यास किया. इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक श्री केसरी ने कहा जोगबनी के लोगों को इस से काफी लाभ मिलेगा.