सिराथू: दारानगर शिया जामा मस्जिद में ईद नमाज़ के बाद गले मिलकर दी गई मुबारकबाद, सफाई कर्मचारियों को भी मिला सम्मान
सोमवार को ईदुल फितर के मौके पर दारानगर कस्बा की शिया जामा मस्जिद में ईद नमाज़ अदा की गई है।शिया समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी है।मस्जिद के बाहर साफ़ सफाई करने पहुंचे नगर पंचायत के कर्मचारियों से भी गले मिलकर मुबारकबाद दी है।नमाज़ियों ने सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया है।इबादत में खुशहाली की दवाएं मांगी गई है।