भदेसर: 181 पोर्टल ने खोली पोल, कागजों में चमचमाती चिकारड़ा गांव की सड़कें, हकीकत में ग्रामीण जूझ रहे कीचड़ और गड्ढों से
गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चिकारड़ा गांव में मुख्यमंत्री सहायता पोर्टल 181 पर दर्ज सड़क और नाली संबंधी शिकायत को बिना काम कराए ही निस्तारित दिखा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर स्थिति पहले जैसी बनी हुई है। जांच के लिए पहुंचे डूंगला विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद कुमावत ने भी माना कि धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ है। ग्राम विकास अधिकारी