भोगांव: भोगांव के ग्राम द्वारिकापुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली में मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 25 लोग हुए घायल
ग्राम द्वारिकापुर के पास सुबह 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। सभी लोग ग्राम कुंवरपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के बताए जा रहे हैं। जो दावत खाकर वापस घर जा रहे थे। द्वारिकापुर के सामने ट्रेक्टर खड़ा करके चालक लाइट सही कर रहा था। तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।