तिसरी: बस और कार में हुई टक्कर, बाल-बाल बचे सवार लोग
Tisri, Giridih | Jul 27, 2026 तिसरी थाना क्षेत्र के लोकाय गांव के पूर्व पुल के पहले मोड़ के पास नितेश बस ओर सेलेरियो कार में जोरदार टक्कर हो गई।कार में ड्राईवर सहित पांच लोग बाल बाल बचे।कार बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है सेलेरियो कार धनवार से सुरेंद्र गुप्ता अपने स्वजन ओर साथी के साथ जमुई एक डाक्टर के पास जा रहा था।