बहरोड़: हाईवे पर बेतरतीब पार्किंग से पड़ी भारी, बहरोड़ पुलिस ने उठाए 5 वाहन, वाहन चालकों में मचा हड़कंप
Behror, Alwar | May 26, 2026 बहरोड़ में नेशनल हाईवे-48 पर सोमवार देर रात पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष लेन ड्राइव अभियान में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुख्य सड़क पर यातायात में बाधा बन रहे पांच वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि कई अन्य वाहन चालकों के चालान काटे गए।