मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: घरेलू विवाद में महिला ने खाया कीटनाशक, हालत नाज़ुक, अस्पताल में इलाज जारी
पलामु जिले के पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी ओम प्रकाश राम की 30 वर्षीय पत्नी काजल देवी ने शुक्रवार की देर शाम घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार की देर रात करीब 10बजे इलाज के बावजूद उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।