मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में शुक्रवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाइक व ट्रक को जपत करके थाना ले जाया गया है। युवक लेस्लीगंज के परशुराम खाप के विनोद राम का पुत्र पंकज कुमार था।