हरदोई: हरदोई में तिलक समारोह के दौरान जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2026 कोतवाली शहर क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित एक लॉन में तलक समारोह में मामूली कहासुनी ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल जंग के मैदान में तब्दील हो गया और डंडे, ईंट-पत्थर व कुर्सियां हवा में उड़ने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।