कालपी: बरदौली गांव में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Apr 11, 2026 कालपी क्षेत्र के बरदौली गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे 28 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, मृतका की पहचान प्रकाशिनी पत्नी विकास साहू निवासी इंद्रा नगर उरई के रूप में हुई है, वह पिछले 6 माह से मायके में रह रही थी और पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते मानसिक तनाव में बताई जा रही है, सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।