बहरोड़: बहरोड में पत्नी पर शक करने वाले पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने दोबारा किया घटनास्थल का निरीक्षण
Behror, Alwar | Jul 28, 2026 बहरोड़ शहर की शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही उत्तर प्रदेश निवासी दीपिका वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। शुरुआती सूचना आत्महत्या की दी गई थी, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद मामला हत्या की आशंका की ओर बढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।