प्रतापगढ़: जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा
जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर