शाहजहांपुर: एडीएम एफआर अरविंद कुमार के नाम से सक्रिय फर्जी फेसबुक आईडी, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क
शाहजहांपुर।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर “अरविंद कुमार एडीएम” नाम लिखा हुआ है और उसमें एडीएम एफआर अरविंद कुमार का फोटो भी लगाया गया है, जिससे आमजन के भ्रमित होने की आशंका है।