ललितपुर: NH-44 स्थित निर्भान सिंह पेट्रोल पंप के पास ललितपुर से सागर जा रही तेज रफ्तार बस कंटेनर से टकराई, लगभग एक दर्जन लोग घायल
सोमवार सुबह करीब 9:00 ललितपुर से सागर की ओर जा रही शबनम ट्रेवल्स की एक बस तेज रफ्तार होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे कंटेनर से टकरा गई। उक्त दुर्घटना के दौरान लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार बताया गया है।