गोरखपुर: जेल बनेगा आत्मनिर्भर, लगेगा तेल पैकिंग उद्योग, पेराई के लिए पहुंचीं दो मशीनें, अन्य जेलों में होगी तेल की सप्लाई
जिला कारागार गोरखपुर में अब तेल पेराई और पैकिंग उद्योग शुरू किया जा रहा है। इसके लिए पेराई की दो मशीनें जेल परिसर पहुंच चुकी हैं,जिन्हें गोदाम' के पास स्थापित किया जाएगा। उद्योग शुरू होने के बाद जेल की जरूरतों को पूरा करने के साथ प्रदेश की अन्य जेलों में भी तेल की सप्लाई की जाएगी।जेल प्रशासन के अनुसार,इसके जरिए कैदियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।