धौलपुर: रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना पर आरपीएफ ने किया मॉकड्रिल, खाली कराया स्टेशन और आपातकालीन स्थिति निपटने की रिहर्सल
दीपावली के त्योहार को लेकर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए रविवार को आगरा रेल मंडल के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर धौलपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने मॉकड्रिल करते हुए बम होने की सूचना पर मचने वाली भगदड़ को लेकर रिहर्सल की।