धौलपुर: गुरुद्वारा रोड पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई
र। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा धौलपुर की जिला संयोजक महिला मोर्चा कल्पना शर्मा के निज निवास गुरुद्वारा रोड पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि मोतीलाल मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सह संयोजक सदस्यता अभियान रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने की।