धौलपुर: रेलवे स्टेशन धौलपुर पर ट्रेन में एक यात्री का छूटा बैग, आरपीएफ पुलिस ने सुरक्षित लौटाया
रविवार को आरपीएफ पुलिस ने ईमानदारी का परिचय दिया है। पंजाब मेल में यात्रा कर रहे एक यात्री का बैग छूट गया था। जिसमें रुपए और जरूरी कागजात मौजूद थे। पोस्ट इंचार्ज के मुताबिक उन्हें हेल्पलाइन से ट्रेन में बैग होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने बैग को कब्जे में लेकर थाने पर जमा करा दिया था। जिसके बाद यात्री की जानकारी होने पर उसे वापिस दिया