मुरैना नगर: रामचंद्र का पुरा गांव में हुई चोरी, फरियादी ने कलेक्ट्रेट में पुलिस पर आरोप लगाते हुए दिया आवेदन
पोरसा थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा गांव में कुछ दिन पूर्व हथियार बंद बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए लेकिन पुलिस के द्वारा फरियादी के कहे अनुसार फिर दर्ज नहीं की गई, जिसको लेकर फरियादी नाराज था और कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में पहुंचकर आवेदन दिया है।