बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से युवक की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज के पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह शाम खेत में जुताई कर रहा था।जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया,जिससे उसकी मौत हो गई मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।