चाचौड़ा: जिले में सूरज के तीखे तेवर, लू के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला गया, कलेक्टर का आदेश जारी
Chachaura, Guna | Apr 17, 2026 गुना जिले में भीषण गर्मी हिट वेव को देखते हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 17 अप्रैल शाम को आदेश जारी कर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन समय बदला है। जारी आदेश में नए समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बच्चे उपस्थित रहेंगे। 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कार्यकर्ता सहायिकाएं अभिलेख संधारण रिकॉर्ड अद्यतन और ग्रह भेंट का काम करेंगी।