सदर अस्पताल में जलजमाव व गंदगी पर DM श्री समीर सौरभ का सख्त रुख
तड़के अधिकारियों की मौजूदगी में कराई गई विशेष सफाई
समाहरणालय, गोपालगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मॉडल अस्पताल (सदर अस्पताल) परिसर में जलजमाव एवं गंदगी की शिकायत पर जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद श्री अजय कुमार एवं डीपीएम श्री धीरज कुमार ने आज तड़के स्वयं अस्पताल पहुँचकर जलनिकासी व सघन सफाई अभियान का नेतृत्व किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
#Gopalganj #SadharHospital #CleanlinessDrive #DistrictAdministration #GoodGovernance #HealthServices #BiharGovernance