खरखौदा: गोपालपुर मार्ग स्थित शिव गार्डन में घर-घर कांग्रेस, हर-घर कांग्रेस के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित
शनिवार को शहर के गोपालपुर मार्ग स्थित शिव गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक जयवीर वाल्मीकि की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध चरम सीमा पर है। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम किया था।