लखीसराय: उत्पाद विभाग के टीम ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को सदर अस्पताल मेडिकल जांच बाद भेजा जेल।
लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस अभी रक्षा में मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले मंगरु महतो के पुत्र राजेश महतो को 2 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच बाद उसे जेल भेजा गया है।