लखीसराय: जिला मुख्यालय के समीप लखीसराय मुख्य मार्ग पर बाइक असंतुलित होने से एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी, किया गया उपचार।
शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय के समीप लखीसराय मुख्य मार्ग पर बाइक असंतुलित होने से बाइक पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। घायलों की पहचान शेखपुरा जिले की इटहरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र पप्पू कुमार उनकी पत्नी सीता देवी और उनकी मां संगीता देवी के रूप में की गई।