लखीसराय: जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में जिला एड्स नियंत्रण इकाई के तत्वाधान में रेड रन प्रतियोगिता आयोजित।
लखीसराय जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में मंगलवार को जिला एड्स नियंत्रण इकाई के तत्वाधान में रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में शहर की केएसएस कॉलेज, आर लाल कॉलेज, एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें पांच छात्र एवं पांच छात्राओं का चयन किया गया।