धौलपुर: गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का किया जाएगा आयोजन
धौलपुर। जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय जनसुनवाई एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के संबंध में फरवरी माह के प्रथम गुरुवार 1 फरवरी को धौलपुर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ग्राम पंचायत लुहारी एवं फरासपुरा की जनसुनवाई में भाग लेंगे।