धौलपुर: बसई डांग इलाके से बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार
धौलपुर जिले की बसई डांग थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध चंबल बजरी परिवहन के मामले में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुछ दिन पूर्व बजरी परिवहन के दौरान पुलिस का पीछा करने पर चंबल बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर जंगल में भाग गया था।