धौलपुर: टैक्स डिफॉल्टर वाहनों की आरसी होगी निलंबित, जिला परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी कार्रवाई
धौलपुर। परिवहन विभाग धौलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष बचे 2 माह में बिना टैक्स चुकाये परिवहन करने वाले वाहनों जैसे ट्रक, बस एवं अन्य वाहनों पर सख्ती की जायेगी। धौलपुर के जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने बताया कि शत-प्रतिशत डिफॉल्टर वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर विभाग के परिवहन निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों द्वारा ऐसे वाहनों को सीज किया जायेगा