धौलपुर: जिला मुख्यालय स्थित गौरव होटल में आयोजित खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर में 42 व्यापारियों को दिया गया लाइसेंस
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत राज्य आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में 31जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित गौरव होटल पर खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 खाद्य व्यापारियों के फूड लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन मौके पर ही बनाए गए।