आरा: हसनपुरा में 15 दिनों से बिजली गुल, सड़क पर उतरे लोग; सांसद-विधायक के खिलाफ की नारेबाजी
Arrah, Bhojpur | Sep 16, 2026 15 दिनों से बिजली गुल, हसनपुरा में सड़क पर उतरे लोग; सांसद-विधायक के खिलाफ की नारेबाजी ट्रांसफार्मर जलने से करीब 200 घरों की बिजली ठप, भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी; आरा-अखगांव सड़क पर टायर जलाकर किया प्रदर्शन आरा। आरा सदर प्रखंड के हसनपुरा गांव में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सड़क पर देखने को मिला