दमोह: धरमपुरा फाटक पर बदमाशों का आतंक, हार्डवेयर व्यापारी पर हमला, अस्पताल में भर्ती, सीएसपी एच आर पांडे पहुंचे
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह धरमपुरा रेलवे फाटक के पास बुधवार रात हार्डवेयर व्यापारी रजनीश साहू पर रुपए नहीं देने पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित ट्रैक्टर में सरिया लेकर जा रहा था, तभी आरोपियों ने वाहन रोककर 500 रुपए मांगे। विरोध करने पर मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया और मोबाइल भी छीन लिया। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। सीएसपी एच आर पांडे ने बताया।