जांजगीर: जांजगीर-चांपा में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई प्रभारी एसपी निवेदिता पॉल के निर्देशन में की गई। कोतवाली पुलिस ने कमलेश कश्यप से 50 पाव शराब व बाइक, अकलतरा पुलिस ने तीन आरोपियों से 204 पाव, नवागढ़ पुलिस ने महेश कश्यप से 29 पाव और पामगढ़ पुलिस ने सूर्यप्रकाश मनहर से 13 दशमलव 860 लीटर महुआ शराब व वाहन।