दतिया नगर: सिद्धस्थल पीतांबरा पीठ पर लेनदेन का विवादित वीडियो वायरल, पीठ प्रबंधन ने शुरू की जांच
श्री पीतांबरा पीठ सिद्ध स्थल है यहां पर जगह-जगह लिखा है कि यहां पांडा गिरी की परंपरा नहीं है इसके बावजूद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पीतांबरा माता के चौक के पास एक व्यक्ति श्रद्धालुओं से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है । खास बात यह है कि यह वीडियो फुटेज पीतांबरा पीठ के ट्रस्ट के ही सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है और दतिया नगर में जमकर वायरल हो रहा.