इस्लामनगर अलीगंज: नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई, जयकारों से गूंजा अलीगंज
शारदीय नवरात्र के समापन पर अलीगंज प्रखंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। बुधवार को दोपहर से शाम 5 बजे के बाद तक भी प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है। सोनखार गांव में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकाली गई। शोभायात्रा अलीगंज बाजार से गुजरते हुए तालाब पहुंची।