धमदाहा: ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर एसडीएम ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
धमदाहा :-धमदाहा एसडीएम अनुपम की अध्यक्षता में बुधवार को एसडीएम कार्यालय वेश्म में पेट्रोल पंप संचालकों, ढाबा संचालकों, शॉपिंग मॉल संचालकों एवं विभिन्न व्यावसायिक परिसरों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बढ़ते उपयोग को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को बढ़ावा देना था।