जिले के ग्राम पंचायत सेमरीघटही निवासी सेवानिवृत डाक कर्मचारी के पत्नी की 27 अगस्त को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। कोतवाली मुर्तिहा पुलिस और एसओजी की टीम ने महिला हत्याकांड का खुलासा बुधवार को करते हुए प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।