लक्ष्मनपुर मटेही गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की उसके पिता ने सोमवार को बांके से निर्मम हत्या कर सिर धड़ से अगल कर दिया। इसके बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।