मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा पुल के पास बुधवार की दोपहर करीब 11 बजे अज्ञात डीसीएम ने ई रिक्शा को ठोकर मार दी। ई रिक्शा में सवार एक अधेड़ महिला लैलातुन निशा की मौके पर ही मौत हो गई। तथा सुधाम, पैरुनिशा व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।