धनोरा: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 7 अगस्त से, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा जोर
Dhanora, Seoni | Aug 1, 2026 प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का संचालन 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। कलेक्टर ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए जिला, अनुभाग और नगरीय स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। अभियान के दौरान अधिकारी मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का मौके पर निराकरण करेंगे।