बदनावर: बदनावर में संबल योजना के तहत 6 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता, नगर परिषद कार्यालय में हुआ सीएम के कार्यक्रम का प्रसारण
Badnawar, Dhar | Dec 4, 2024 मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत बदनावर के 6 श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण किया। बदनावर नगर के इन हितग्राहियों को यह सहायता प्रदान की गई। नगर परिषद कार्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर दिखाया।