बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर मां-बेटी ने 3 लोगों पर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया, DM से कार्रवाई की मांग की
Banda, Banda | Dec 8, 2025 बांदा के कमासिन क्षेत्र के तेरा मोड़ चौराहा इलाके की रहने वाली मां बेटी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर इन्होंने अपने पड़ोस के रहने वाले तीन लोगों के द्वारा मामूली विवाद से चलते लाठी डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया और डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत लेकर पहुंची सविता ने बताया कि मैं और मेरी बेटी संगीता घर के दरवाजे बैठे थे।