कांके: रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल और पैसे चोरी करने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 17, 2026 रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में घर से मोबाइल और पैसा चोरी करने के आरोप में दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नजीर अली लेन में एक घर से अज्ञात अपराधियों द्वारा मोबाइल और पैसा चोरी कर लिया गया था। थाना में लिखित आवेदन के बाद टीम गठन किया गया और वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।