बीना: देखरेख के अभाव में कई वर्षों से बंद पड़ा बीना तहसील परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय, आमजन परेशान #jansamasya
Bina, Sagar | Jun 18, 2025 बीना तहसील परिसर में बीना रिफाइनरी के द्वारा लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कई वर्षों पहले कराया गया था। लेकिन देख रेख के अभाव में चद महीनों बाद से ही शौचालय बंद पड़ा है। जिसकी वजह से लोग शौचालय को छोड़कर उसके चारों ओर गंदगी फैला रहे हैं और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हो रही है। वही तहसीलदार ने शौचालय जल्द शुरू करने की बात कही।