किशनगंज: समरानिया में NH-27 पर हादसा, आर्टिका गाय से टकराई
समरानिया में NH-27 हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवक आर्टिका गाड़ी को डेमो के लिए चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गाय आ जाने से गाड़ी उससे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आर्टिका का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।