महुआ: महुआ के सिंघाड़ा में भाजपा नेता स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Mahua, Vaishali | Apr 26, 2026 महुआ के सिंघाड़ा में पूर्व भाजपा महुआ प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने रविवार को 4:30 बजे उनके सिंघाड़ा स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया मौके पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने पुण्यतिथि के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला