कसरावद में श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिवभक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण देखने को मिल रहा है। नावड़ाटोडी से पवित्र नर्मदा जल लेकर उज्जैन महाकाल जलाभिषेक हेतु जा रहे कांवड़ियों के लिए 16वें वर्ष भी 'जय श्री महाकाल कांवड़ यात्रा' निकाली गई। छोटा नाका पैनल द्वारा कांवड़ यात्रियों हेतु पूरे माह जलपान, नाश्ता व शीतल जल सेवा शिविर चलाया जा रहा है। नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा संयोजक राजेंद्र पाटीदार बंगा व समाजसेवी अजय मंडलोई ने बताया कि 150 कांवड़िये क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना लेकर उज्जैन रवाना हुए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #KasrawadNews #KanwarYatra #MahakalYatra #KhargoneNews Sawan2026 MpNews