मध्यप्रदेश सरकार ने करीब 5 साल बाद यात्री बसों के किराए में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार सामान्य और मिनी बसों का किराया अब 2 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। रात की बसों में 10 प्रतिशत और एसी व स्लीपर बसों में अतिरिक्त चार्ज रहेगा। इस फैसले के बाद बड़वानी से इंदौर का बस किराया 200 रुपये से बढ़कर 300 रुपये और बड़वानी से खरगोन 180 रुपये हो गया है। बस चालकों को मिली राहत के बाद अब यात्रियों ने भी बसों की नियमित सफाई, समय पर संचालन, ओवरलोडिंग पर रोक और सुरक्षित सफर की मांग उठाई है। प्रदेश और अंचल की हर सटीक खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #MpNews #BusFareHike #BarwaniNews #MohanYadav